HomeUncategorizedविज्ञान मॉडल में गरिमा व प्रश्नोत्तरी में अभिषेक को पहला स्थान

विज्ञान मॉडल में गरिमा व प्रश्नोत्तरी में अभिषेक को पहला स्थान

- Advertisement -

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हुआ आयोजन

महराजगंज। नगर के एक लान में  गुरुवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व प्रश्नोत्तरी का आयोजन हुआ। विज्ञान मॉडल में गरिमा व प्रदर्शनी में अभिषेक को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में   कंपोजिट विद्यालय बरवा खुर्द के अभिषेक साहनी ने पहला, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसहा के अंकित कुमार ने दूसरा, कंपोजिट विद्यालय बरगदवा की रितिका निषाद ने तीसरा, कंपोजिट विद्यालय खैराठी के रामकेश गोंड ने चौथा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय बरवा राजा के अमित वर्मा ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में परतावल की गरिमा ने पहला, पनियरा की अनुष्का ने दूसरा, घुघली के अभिषेक ने तीसरा, सिसवा के विवेक ने चौथा एवं  घुघली के अंकित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि आयोजन से मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धी आयोजन ज्ञान के विकास का माध्यम हैं, विद्यार्थी इसका लाभ उठाएं। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव व जिला सूचनाधिकारी प्रभाकर ने भी अपने विचार रखे। बीएसए रिद्धी पांडेय ने अधिकारियों का स्वागत किया। संचालन एआरपी अरविंद जायसवाल व अंकुर सच्चर द्वारा किया गया।
———————
रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में 50 ने किया प्रतिभाग
नगर के एक लान में आयोजित जिला स्तरीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता में कुल 50 रसोइयों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्राथमिक विद्यालय मोहनगढ़ के रसोइया बर्फीलाल को पहला स्थान प्राप्त हुआ।
———————-
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस दौरान जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा व प्रशिक्षण  अखिलेश वर्मा के साथ ही एसआरजी लवकुश, सत्य प्रकाश व केएम पटेल, एआरपी पंकज मौर्य, अंभोज मिश्र,जितेंद्र सिंह, संजय शुक्ला, अवनीश उपाध्याय, पंकज गुप्ता, मोतीलाल, राम भवन गुप्ता, राकेश कुमार अग्रहरी, संतोष अग्निहोत्री, नागेन्द्र चौरसिया, पारोमिता विश्वास आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011338
Views Today : 35
Views Yesterday : 117
Views This Month : 1401
Total views : 23078
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -