HomeSportsजिले के 320 मंगल दलों को मिलेगी खेलकूद प्रोत्साहन सामग्री

जिले के 320 मंगल दलों को मिलेगी खेलकूद प्रोत्साहन सामग्री

- Advertisement -

महराजगंज। खेलकूद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले के 320 मंगल दलों को प्रोत्साहन सामग्री दी जाएगी। सामग्री मिलने से खिलाड़ियों को अभ्यास में सहूलियत मिलेगी।
जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों में नवयुवक व महिला मंगल दल का गठन किया गया है। उद्देश्य है कि इनके माध्यम से प्रतिभाशाली युवाओं को खेलकूद एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उचित मंच प्रदान करते हुए उनके विकास में सहभागी बना जाए। खेलकूद गतिविधियों के नियमित अभ्यास के लिए पहले भी मंगल दलों में प्रोत्साहन सामग्री बांटी गई है। इस बार भी 320 मंगल दलों में सामग्री का वितरण किया जाना है।
———————-
169 महिला एवं 151 नवयुवक मंगल दल को मिलेगी सामग्री
जिले में जिन 320 मंगल दलों में सामग्री का वितरण किया जाना है उसमें 169 महिला एवं 151 नवयुवक मंगल दल हैं।
———————
जिले में 320 मंगल दलों को खेलकूद प्रोत्साहन सामग्री प्रदान किया जाना है। उनके चयन की दिशा में कार्य गतिमान है।
वैभव सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012422
Views Today : 1
Views Yesterday : 23
Views This Month : 446
Total views : 24830
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -