HomeUncategorizedनवारंभ उत्सव कल, प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किए जाएंगे विद्यार्थी

नवारंभ उत्सव कल, प्रवेश के लिए प्रोत्साहित किए जाएंगे विद्यार्थी

- Advertisement -

महराजगंज। जिले भर में बुधवार को नवारंभ उत्सव मनेगा। इसके तहत अभिभावकों को को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुला कर तीन से छह वर्ष के बच्चों को नामांकित कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिले भर में संचालित होने वाले बाल वाटिकाओं एवं प्राथमिक विद्यालयों में इस शैक्षिक सत्र में भी अधिक से अधिक नामांकन कराया जाना है। उद्देश्य है कि तीन से छह वर्ष के नामांकित होने वाले बच्चों को नवारंभ उत्सव कार्यक्रम में आमंत्रित करते हुए उन्हें बच्चों के प्रवेश के लिए जागरूक किया जाएगा। आयोजन को बेहतर ढंग से कराने के लिए चयनित सभी 787 केंद्रों में तीन हजार की दर से धनराशि जारी की गई है।
———————-
ब्लॉकवार इतने विद्यालयों को भेजी गई धनराशि
बृजमनगंज ब्लॉक के 69, धानी के 26, घुघली के 92, लक्ष्मीपुर में 70, सदर में 57, मिठौरा में 81, निचलौल में 87, नौतनवा में 80, पनियरा में 64, परतावल में 55, फरेंदा में 33 एवं सिसवा में 57 केंद्रों पर आयोजन होगा।
——————-
जिले के 787 बाल वाटिकाओं में नवारंभ उत्सव का आयोजन बुधवार को होगा। इसके लिए केंद्रों को तीन हजार की दर से धनराशि भेज दी गई है।
रिद्धी पांडेय, बीएसए

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012422
Views Today : 1
Views Yesterday : 23
Views This Month : 446
Total views : 24830
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -