Sports

जूनियर बालक/बालिका वर्ग की खेलकूद स्पर्धा कल से, हिस्सा लें खिलाड़ी

छत्रपति शाहू जी महराज स्टेडियम में होगी स्पर्धा

महराजगंज। छत्रपति शाहू जी महराज स्टेडियम धनेवा में  सोमवार से जूनियर बालक/ बालिका वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। इसमें रुचि रखने वाले खिलाड़ी खेल में प्रतिभाग करें।
जारी कार्यक्रम के मुताबिक 16 मार्च को बालक/ बालिका वर्ग की वॉलीबॉल, जूडो, बॉक्सिंग व कुश्ती स्पर्धा होगी। 17 मार्च को बालक/बालिका वर्ग की कबड्डी व बैडमिंटन की स्पर्धा होगी। 18 मार्च को बालक/ बालिका वर्ग की एथलेटिक्स एवं बालक वर्ग की हॉकी स्पर्धा होगी।
———————-
विजेता व उप विजेता खिलाड़ी होंगे पुरस्कृत
खेलकूद स्पर्धा में विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों व टीम को पुरस्कृत करने की योजना है।
———————
जूनियर बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी खेलकूद स्पर्धा में हिस्सा लें। वे अपने साथ आधार अथवा जन्म प्रमाणपत्र अवश्य लाएं।
सरिता रानी, क्रीड़ाधिकारी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!