HomeCrimeमहिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनी जनशिकायत, निस्तारण का दिया निर्देश

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने सुनी जनशिकायत, निस्तारण का दिया निर्देश

- Advertisement -

महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में जनसुनवाई आयोजित कर पीड़ित महिलाओं की शिकायतों को सुना गया तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
घरेलू हिंसा के मामलों में उपाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीड़ित महिलाओं को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त पारिवारिक विवाद, पेंशन तथा राशन कार्ड से संबंधित प्रकरण भी उनके समक्ष प्रस्तुत हुए। सभी मामलों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर निर्धारित समय में अनुपालन आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं बिना किसी संकोच के अपनी समस्याओं को सामने रख सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में कई स्तरों पर संघर्ष करना पड़ता है, इसलिए अधिकारियों का दायित्व है कि वे पीड़ित महिलाओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं।उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। ऐसे मामलों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
—————-
जिला अस्पताल एवं वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
जनसुनवाई के उपरांत जिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान वार्ड में महिला मरीजों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई और आवश्यक कार्यवाही कर व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संवासिनियों से बात कर उन्हें समझाया और उन्हें बेहतर करने हेतु प्रेरित किया।
———————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, क्षेत्राधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस विभाग, पूर्ति विभाग, महिला वन स्टॉप सेंटर के काउंसलर व स्टाफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

014403
Views Today : 4
Views Yesterday : 14
Views This Month : 1976
Total views : 27129
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -