महराजगंज। पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने
कहा कि पुलिसकर्मी जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें।
उन्होंने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। भारतीय दंड संहिता व बीएनएस के अंतर्गत दर्ज अपराधों, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित अपराधों तथा निरोधात्मक कार्रवाई की मासिक समीक्षा करते हुए उन्होंने अपराधों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने यक्ष ऐप्प, ई-साक्ष्य, एसआईडी तथा ऑपरेशन क्लीन की समीक्षा की। अनावरण हेतु शेष अभियोगों की स्थिति पर चर्चा करते हुए थानाध्यक्षों को तेजी लाने के निर्देश दिए। थानों पर लंबित विवेचनाओं, वांछित अभियुक्तों, पुरस्कार घोषित अपराधियों व वारंटियों की गिरफ्तारी, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। पूर्व से लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, अपहृत/अपहृता की बरामदगी, गुमशुदा बच्चों की शेष बरामदगी, मिशन मोड पर चिन्हित अभियोगों में की गई कार्रवाई की प्रगति की भी विस्तार से समीक्षा की। आईजीआरएस व जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, फीडबैक की गुणवत्ता (संतोषजनक/असंतोषजनक), सीएम डैशबोर्ड पर फीडिंग, गैंग्स्टर अधिनियम के अंतर्गत प्रस्तावित प्रकरणों, ऑपरेशन कनविक्शन के तहत चिन्हित अभियोगों की पैरवी, पब्लिक ग्रीवेंस पोर्टल पर लंबित प्रार्थना पत्रों, दस वर्षीय अपराधियों के सत्यापन व डोजियर निर्माण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।
—————–
त्यौहार को लेकर बढ़ाएं सतर्कता
पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सतर्कता बढ़ाने और यातायात व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। गो-तस्करी पर सख्त रोक लगाने, लंबित अनावरणों में तेजी लाने, जनसुनवाई में लापरवाही दूर करने, चौकी व हल्का प्रभारियों की दैनिक समीक्षा करने, संदिग्ध होटलों व प्रतिष्ठानों की जांच, आभूषण की दुकानों में चोरी रोकने के उपाय तथा खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल दुरुस्त कराने के भी निर्देश दिए।
——————-
परेड ग्राउंड का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। यहां रिक्रूट आरक्षियों की ट्रेनिंग को गुणवत्तापूर्ण बताया तथा प्रसन्नता व्यक्त की।
—————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक प्रज्ञान शाखा, रेडियो शाखा, शिकायत प्रकोष्ठ, मीडिया सेल, यूपी-112, यातायात प्रभारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
