-
– कार्यों में मनमानी व लापरवाही की उच्च स्तरीय जांच कराकर त्वरित कार्यवाही की मांग
अंबेडकर नगर। जनपद के सदर तहसील में तहसीलदार की मनमानी पूर्ण कार्यशैली, कार्यों में लापरवाही एवं फैली अव्यवस्था को लेकर भारतीय नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष ब्रह्माकुमार त्रिमूर्ति ने आयुक्त अयोध्या मंडल वह नवागत जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेज कर 3 सूत्रीय मामलों के जांच कराकर मामले में त्वरित कार्यवाही की मांग किया है।
श्री त्रिमूर्ति के अनुसार तहसील में तहसीलदार और तहसीलदार न्याय के न्यायालय के संचालन वी मुकदमों की सुनवाई करने की जिम्मेदारी तहसीलदार की है किंतु मुकदमों में सुनवाई करने की अभिरुचि न होने के कारण होने के कारण विगत लगभग 6 महीनों में अधिकतम 5-6 दिन ही न्यायालय का कार्य हुआ है बाकी दिनों में सिर्फ तारीख पर तारीख लगाने का काम किया गया है। जिससे बात कार्यों को न्याय मिलने के बजाय उनमें भारी निराशा व्याप्त है। तहसीलदार व उनके अधीनस्थ नायब तहसीलदार आदि भी अधिकांश दिनों में तहसील से गायब रहते हैं जिसके कारण जरूरतमंदों को दर-दर भटकना पड़ता है।
तहसील से बनने वाले ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्रों के मामले को ही ले लिया जाए तहसीलदार के जो उपलब्ध होने के कारण 16 से 20 अप्रैल 2026 तक आने वाले आवेदन पत्रों पर हस्ताक्षर नहीं हो पाया। जिसके कारण आवेदन करने वाले जरूरतमंद 21 अप्रैल को शाम 5:00 बजे तक तहसील कार्यालय में भटकते देखे गये। उन्होंने विगत 18 अप्रैल 2026 को जिला अधिकारी अंतिम शुक्ला की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई के दौरान आए प्रार्थना पत्रों, पब्लिक शिकायतों 21 अप्रैल 2026 तक जनसुनवाई पोर्टल पर न दर्ज किए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की अधिकांशतर लोगों के प्रार्थना पत्रों को छांट दिया गया। जिन्हें कहीं रिकॉर्ड में दर्ज भी नहीं किया जाता और बाद में कूड़ों के डिब्बे में डाल दिया जाता है। जिससे पीड़ितों की समस्या का समाधान होने के बजाय उनके साथ सरेआम धोखा हो रहा है।
