महराजगंज। जिले में गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप की नियमित व सघन जांच के लिए प्रशासन ने कुल चार टीम गठित की है। यह टीमें एसडीएम की अध्यक्षता में जांच करते हुए अपनी रिपोर्ट देंगी।
जिले में गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। एजेंसी व पेट्रोल पंप पर पारदर्शी वितरण के लिए बनाई गई व्यवस्था को संचालित करने एवं किसी प्रकार की गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक स्तर से कवायद की गई है। सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीमें छापेमारी कर स्थिति कों जाचेंगी व प्रशासन को रिपोर्ट देंगी।
——————–
पांच सदस्यीय टीम का हुआ गठन
प्रत्येक तहसील में सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाते हुए चार अन्य जिम्मेदारों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
———————
गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप के माध्यम से पारदर्शी वितरण व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी गई है। सभी टीम निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
संतोष कुमार शर्मा, जिलाधिकारी
गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप के सघन निरीक्षण के लिए प्रशासन ने गठित की चार टीम
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
