HomeUncategorizedनकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: डीएम

नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी: डीएम

- Advertisement -

जीएसवीएस इंटर कॉलेज में हुई बैठक

महराजगंज।  जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक बुधवार को शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जीएसवीएस इंटर कॉलेज  सभागार में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं कक्ष निरीक्षकों की बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के लिए तनावमुक्त एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, बल्कि सतर्कता के साथ व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाया जाए।नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने में कक्ष निरीक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी स्तर पर लापरवाही की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता, अतः सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं सजगता के साथ करें।
विद्यार्थियों की सुरक्षित आवागमन व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान प्रयुक्त वाहनों की स्थिति संतोषजनक होनी चाहिए। पुलिस विभाग को वाहनों एवं चालकों के साथ समन्वय बनाए रखने तथा संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि किसी भी विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र न रोका जाए। यदि ऐसी कोई स्थिति पाई जाती है तो संबंधित विद्यालय के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रवेश पत्रों का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि विद्यार्थियों की वर्षभर की मेहनत इस परीक्षा से जुड़ी होती है।
प्रश्नपत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सुनिश्चित की जाएगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग को पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, स्वच्छता, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश प्रदान किए गए।
संचालन अमरेन्द्र कुमार शर्मा ने किया।
——————-
आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष में  करें संपर्क
केंद्र के जिम्मेदार किसी भी आपात स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम (मो. नं. 9454417468) से संपर्क करने के लिए कहा गया। केंद्र व्यवस्थापकों को संबंधित थानाध्यक्षों के मोबाइल नंबर प्राप्त कर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए।
———————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान अपर जिलाधिकारी  डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम सिद्धार्थ कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर, रिजर्व स्टैटिक मजिस्ट्रेट राजमणि, अजय कुमार राय, अशोक कुमार, विनोद कुमार सहित सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011355
Views Today : 57
Views Yesterday : 117
Views This Month : 1423
Total views : 23100
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -