– श्री संत साईं सैनिक स्कूल में शुरू हुआ ताइक्वांडो का प्रशिक्षण केंद्र
महराजगंज । नगर पंचायत अध्यक्ष उमेशचंद जायसवाल ने कहा कि वर्तमान समय में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण सभी के लिए आवश्यक है। विद्यार्थी इससे जुड़ कर आत्मरक्षा के तौर – तरीकों को जानें तथा स्वयं के साथ दूसरों के लिए मददगार बने।
उन्होंने यह बातें पनियरा कस्बे में स्थित श्री संत साईं सैनिक स्कूल में आयोजित पनियरा ताइक्वांडो एकेडमी का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कही। अगले सत्र में विद्यालय को वाटर आरओ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि उप निरीक्षक जयप्रकाश ने कहा कि ताइक्वांडो प्रशिक्षण आत्मरक्षा में सहायक है। प्रशिक्षण लेकर मजबूत बनिए। महराजगंज जिला ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने कहा कि ताइक्वांडो मार्शल आर्ट की विधा है। भारत से ही इस कला का आरंभ हुआ व विश्व में फैला। प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि ताइक्वांडो का अधिकृत सेंटर बनने से स्कूली बच्चों के साथ ही क्षेत्र के बच्चों को भी लाभ मिलेगा। ताइक्वांडो के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं सशक्त व आत्मनिर्भर हो सकते हैं। संचालन शिक्षक उदयभान निराला ने किया।
———————
विद्यालय को सौंपा अधिकृत केंद्र का प्रमाणपत्र
एसोसिएशन द्वारा उपलब्ध कराए गए अधिकृत केंद्र के प्रमाणपत्र को मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव को सौंपा।
———————
खिलाड़ियों ने प्रदर्शित की प्रतिभा
ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन के उसकी महत्ता को बताया।
——————–
विद्यालय में यह रहे मौजूद
इस दौरान प्रशिक्षक रिद्धी चौहान, उप निरीक्षक जयप्रकाश भारती, आरक्षी अंबालिका पांडेय, डिम्पल यादव, बिंदु पाल, संदीप कुमार, कृष्ण कुमार गौड़, अमिशा गुप्ता, अदिती यादव, अनुराधा, श्वेता सिंह, अशनाज आदि मौजूद रहे।
