HomeCrimeबीट प्रणाली को प्रभावी बनाएं पुलिसकर्मी: एसपी

बीट प्रणाली को प्रभावी बनाएं पुलिसकर्मी: एसपी

- Advertisement -

– घुघली एवं श्यामदेउरवा थाने का निरीक्षण

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने सोमवार को घुघली व श्यामदेउरवा थाने का औचक निरीक्षण किया। कहा कि पुलिस विभाग के जिम्मेदार बीट प्रणाली को प्रभावी बनाने का कार्य करें।
उन्होंने कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर रखने का निर्देश दिया। जनसुनवाई प्रकोष्ठ को तत्परता के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करें। महिला हेल्प डेस्क के कर्मियों को निर्देशित किया कि वे महिलाओं के मामले में संवेदनशील होकर कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए शस्त्रों के बेहतर रखरखाव का निर्देश दिया।
थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण किया जाए। जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान का कार्य किया जाए।
—————————
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस अवसर पर घुघली थानाध्यक्ष, श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012370
Views Today : 12
Views Yesterday : 27
Views This Month : 328
Total views : 24712
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -