HomeUncategorizedसेमरहना में पलटा पिकप, चार गोवंशीय पशुओं की मौत

सेमरहना में पलटा पिकप, चार गोवंशीय पशुओं की मौत

- Advertisement -

– गोवंशीय पशुओं को गोवध के लिए क्रूरता से ले जाते तस्करों की साजिश नाकाम
महराजगंज। बरगदवा थाना क्षेत्र के सेमरहना के पास पशुओं को लेकर भाग रहा पिकप पलट गया, जिसमें चार गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई एवं अन्य घायल हो गए।
बरगदवा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ शरारती तत्व पिकप पर गोवंशीय पशुओं को लादकर लेकर जाने वाले हैं। जिसके आधार पर पुलिस टीम थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में सक्रिय हुई। पड़ियाताल मंदिर के रास्ते खैराटी चौराहे की ओर ले जाए जा रहे पशुओं के वाहन को सीहाभार के पास रोका गया तो चालक वाहन को तेज गति से बेलहिया की ओर भगाने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर घेराबंदी की गई, जिसके दौरान ग्राम सेमरहना में चकरोड के रास्ते पर पिकअप वाहन पलट गई। मौके पर पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर पीछे ढाले में कुल 08 गोवंशीय पशु गोवध के लिए अत्यन्त क्रूरता पूर्वक बंधे हुए पाए गए। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुँचे पशु चिकित्साधिकारी द्वारा परीक्षण के उपरांत तीन गाय एवं एक बछड़ा को मृत घोषित किया गया । शेष चार गोवंशीय पशुओं को जीवित एवं स्वस्थ बताया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012370
Views Today : 12
Views Yesterday : 27
Views This Month : 328
Total views : 24712
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -