HomeCrimeपिकप वाहन से 210 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

पिकप वाहन से 210 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

- Advertisement -

– वाहन चालक व उसमें सवार लोग हुए फरार

महराजगंज। नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शुक्रवार को नौतनवा पुलिस ने पिकप वाहन से 210 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। वाहन चालक व उसमें सवार अन्य लोग पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए।
नौतनवां पुलिस टीम द्वारा सुंडी तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, किंतु वाहन चालक  ने पुलिस टीम को जानबूझकर धक्का मारते हुए मौके से भागने का प्रयास किय। इस प्रयास में कांस्टेबल हिमांशु सिंह को चोटें आईं। भागने के प्रयास में पिकप वाहन व्हाइट हाउस के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन चालक व उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए,  पिकअप वाहन को प्राइवेट जेसीबी की सहायता से उठवाकर थाना नौतनवां लाया गया।।वाहन की तलाशी लेने पर उसमें कुल 280 प्लास्टिक बोतलों में 210 लीटर ओल्ड मंक अंग्रेजी शराब बरामद की गई। मामले में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
——————
कार्रवाई करने वाली टीम में यह रहे मौजूद
कार्रवाई करने वाली टीम में उप निरीक्षक रामजी गुप्ता, हेड कास्टेबल परविन्दर सिंह, कास्टेबल हिमांशु सिंह व राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012373
Views Today : 17
Views Yesterday : 27
Views This Month : 333
Total views : 24717
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -