HomeUncategorizedजंगल मे तेंदुए ने दो व्यक्तियों को किया घायल

जंगल मे तेंदुए ने दो व्यक्तियों को किया घायल

- Advertisement -

– व्यक्तियों को जंगल मे जाना पड़ा भारी

लक्ष्मीपुर, महराजगंज

- Advertisement -

लक्ष्मीपुर वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी दो व्यक्तियों को सदर बीट जंगल में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे  तेंदुए ने पंजा मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजन एम्बुलेंस की सहायता से लक्ष्मीपुर सीएचसी इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

क्षेत्र के ग्राम पंचायत बकैनिया हरैया निवासी रमजान अली जंगल मे घास काटने गए थे। वहीं दूसरे व्यक्ति श्रीधर यादव भी भैंस चराने जंगल मे गए थे।अचानक तेंदुए ने पंजा मारकर घायल कर दिया। परिजन सीएचसी लक्ष्मीपुर एम्बुलेंस की सहायता से ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि जंगल मानव वर्जित हैं। लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है, कि जंगल की तरफ न जाएं।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012372
Views Today : 14
Views Yesterday : 27
Views This Month : 330
Total views : 24714
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -