HomeUncategorizedचौक सहित जिले भर में कल मनेगी खिचड़ी, डीएम ने देखी तैयारियां

चौक सहित जिले भर में कल मनेगी खिचड़ी, डीएम ने देखी तैयारियां

- Advertisement -

– मंदिर व मेला स्थल पर उमड़ेंगे श्रद्धालु

महराजगंज। मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को चौक बाजार सहित जिले भर में पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। चौक बाजार में श्रद्धालु बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे। डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार की देर शाम चौक पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिया।
चौक बाजार स्थित बाबा गोरक्षनाथ को गुरुवार को आस्था की खिचड़ी चढ़ाई जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की तरफ से सारी तैयारी पूरी ली गई है।  रात 12 बजे के बाद शिवावतार बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ना प्रारम्भ हो जाएगा। मंदिर का दरवाजा खुलने के बाद सबसे पहले चौक मंदिर एवं छावनी के  बाबा के खिचड़ी चढ़ाने के बाद मेले में आए सभी श्रद्धालुओं द्वारा क्रम से बाबा को खिचड़ी चढ़ाया जाएगा।
——————
ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी से हो रही निगरानी
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षाकर्मियों के साथ ही ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी की भी मदद ली जा रही है।
——————–
निर्धारित प्वाइंट पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी रखें तैनात
डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बुधवार की देर शाम तैयारियों का जायजा लेने के बाद कहा कि मेले में भीड़ व सुरक्षा को देखते हुए निर्धारित प्वाइंट पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मियों को तैनात रखें। इस कार्य में कोई शिथिलता न बरती जाएं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। रैन बसेरे की व्यवस्था को भी बेहतर रखा जाए। इस दौरान एसडीएम जितेंद्र कुमार, सीओ
एसपी सिंह, तहसील पंकज शाही, ईओ ओमप्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012373
Views Today : 28
Views Yesterday : 27
Views This Month : 344
Total views : 24728
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -