HomeUncategorizedसामुदायिक शौचालय के पास बरामद हुआ महिला का शव

सामुदायिक शौचालय के पास बरामद हुआ महिला का शव

- Advertisement -

– शव का शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

परतावल(महराजगंज)।
श्यामदेउरवा स्थित सामुदायिक शौचालय के पास बुधवार की सुबह अधेड़ महिला का शव मिला है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गोरखपुर – महराजगंज मार्ग पर बुधवार की सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक महिला के गले में लाल धागा बंधा था, जिसमें दो चाभियां और एक काला धागा भी मिला। महिला के दाहिने पैर का अंगूठा कटा हुआ था, ललाट पर चोट तथा बाएं हाथ पर खरोंच का निशान भी पाया गया। पुलिस ने शव की पहचान करने की कोशिश की, मगर समाचार लिखे जाने तक उसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।
——————
महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया महिला विक्षिप्त लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के थानों को भी सूचना दी गयी है। स्थानीय लोगों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी महिला की पहचान करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
अभिषेक सिंह, थानाध्यक्ष

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012373
Views Today : 26
Views Yesterday : 27
Views This Month : 342
Total views : 24726
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -