मकर संक्रांति पर्व पर जांची व्यवस्था
महराजगंज। खिचड़ी मेले के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर का मंगलवार को निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मंदिर व मेले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा जाए।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सफाई, और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवाजाही, निगरानी व्यवस्था तथा आपातकालीन सेवाओं की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक ने फोर्स को सतर्क रहते हुए हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगाह रखने, गश्त बढ़ाने एवं प्वाइंट ड्यूटी पर पूर्ण अनुशासन के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए।
——————–
प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर
महिला सुरक्षा, भगदड़ रोकथाम, लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूकता, हेल्प डेस्क संचालन व खोया-पाया केंद्र की व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।
