HomeUncategorizedजंगल से सटे गांव में तेंदुआ ने बकरी का किया शिकार, दहशत

जंगल से सटे गांव में तेंदुआ ने बकरी का किया शिकार, दहशत

- Advertisement -

– मधवलिया रेंज के मनिकापुर में तेंदुए की सक्रियता, वन विभाग अलर्ट

निचलौल (महराजगंज)। मधवलिया वन क्षेत्र से सटे ग्राम मनिकापुर, गनेशपुर और आसपास के इलाकों में पिछले तीन दिनों से तेंदुए की गतिविधि से लोगों में डर है। मंगलवार को तेंदुए ने एक बकरी का शिकार कर लिया।
मधवलिया वन क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि मंगलवार को ग्राम सगरहवा में तेंदुए द्वारा एक बकरी को मारने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर तेंदुआ प्रत्यक्ष रूप से दिखाई नहीं दिया, लेकिन उसके पदचिह्न मिले, जिनका काफी दूरी तक पीछा किया गया। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे की सहायता से भी व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच के दौरान यह संकेत मिले कि मादा तेंदुआ अपने शावकों के साथ वापस जंगल की ओर लौट गई है। उन्होंने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। रेस्क्यू टीम पूरी तरह सतर्क है और तेंदुए की हर गतिविधि की निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।
——————
वन विभाग ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की :-
विभाग ने कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, तेंदुआ या अन्य वन्यजीव दिखने पर भीड़ न लगाएं और तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें। वन विभाग ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि तेंदुआ या बाघ दिखने पर भागें नहीं, पीठ न दिखाएं, खुद को बड़ा दिखाएं और शोर मचाएं। जरूरत पड़ने पर ही पेड़ पर चढ़ना या पानी में कूदना अंतिम विकल्प माना जाए। अधिकारियों ने कहा कि डर नहीं, बल्कि समझदारी और सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012373
Views Today : 31
Views Yesterday : 27
Views This Month : 347
Total views : 24731
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -