HomeUttar Pradeshअमौली मोहिउद्दीनपुर के रहने वाले पर पीड़ित ने लगाए जानलेवा हमले का...

अमौली मोहिउद्दीनपुर के रहने वाले पर पीड़ित ने लगाए जानलेवा हमले का आरोप

- Advertisement -
  • अमौली मोहिउद्दीनपुर के रहने वाले पर पीड़ित ने लगाए जानलेवा हमले का आरोप

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। क्षेत्र के अमौली मोहिद्दीनपुर निवासी सन्तोष कुमार ने थाना जलालपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीती रात बरात से लौटते समय रास्ते में गांव के ही दो लोगों ने उन पर जानलेवा हमला किया, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं।तहरीर के अनुसार, सन्तोष कुमार बीते रविवार को नवा नगर, थाना जलालपुर क्षेत्र स्थित रिश्तेदारी की एक शादी में शामिल होने गए थे। देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जब वे अपने गांव लौट रहे थे, तभी गांव के ही दो व्यक्तियों विवेक पाठक तथा ताराचंद पाठक ने रास्ते में उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया, जिसमें उनके चेहरे व आंखों में चोटें आईं।
पीड़ित ने बताया कि शादी समारोह के दौरान भी दोनों आरोपियों ने उनसे अभद्रता की थी, लेकिन विवाद बढ़ने से पहले ही उन्होंने बात को टाल दिया। रात में लौटते समय आरोपियों ने फिर से उन्हें रोककर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, जिसके आधार पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012493
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views This Month : 548
Total views : 24932
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -