HomeUttar Pradeshविश्व प्रदूषण दिवस पर आरएनएस इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व प्रदूषण दिवस पर आरएनएस इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
  • विश्व प्रदूषण दिवस पर आरएनएस इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अम्बेडकरनगर।विश्व प्रदूषण दिवस के अवसर पर वन प्रभाग एवं जिला पर्यावरण समिति द्वारा आरएनएस इंटरनेशनल स्कूल भियांव में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जनमानस को जागरूक करना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना पैदा करना रहा।अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि वायु, जल तथा भूमि प्रदूषण आज वैश्विक चुनौती के रूप में सामने है, जिसके समाधान में जनता की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। लोगों को प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

शपथ में सभी ने प्रदूषण रोकथाम, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण की रक्षा तथा प्लास्टिक उपयोग में कमी लाने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि नागरिकों की सहभागिता से ही संभव है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। प्रतिभागियों ने ‘स्वच्छ पर्यावरण–स्वस्थ भविष्य’ संदेश का समर्थन करते हुए हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।कार्यक्रम में क्षेत्रीय वनाधिकारी जलालपुर स्नेह कुमार, वन दरोगा सुनील चौधरी, वन रक्षक श्याम नारायण यादव एवं बृजेश कुमार यादव, मुख्य वक्ता राजेंद्र यादव (शिक्षक), तथा आरएनएस इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर दीपक सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी व स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010531
Views Today : 123
Views Yesterday : 56
Views This Month : 1140
Total views : 21492
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -