महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने 14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत जीएसवीएस एवं जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज केंद्र का निरीक्षण किया। कहा कि केंद्र पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर एवं स्वच्छ शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। उन्होंने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
———————
12 केन्द्रों पर चार पालियों में सम्पन्न होगी परीक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में सम्पन्न होगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। कुल 18240 प्रतिभाग करेंगे। जनपद में कुल 12 केंद्र स्थापित हैं, जहां पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
—————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा, प्राचार्य जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य जीएसवीएस धनंजय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराएं बुनियादी सुविधा: डीएम
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
