महराजगंज। शिक्षा के अधिकार अधिनियम(आरटीई) के तहत जिले में बच्चों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कराई गई। दूसरे चरण में कुल 528 बच्चों को विद्यालय आवंटित हुआ।
बीएसए रिद्धी पांडेय ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 630 बच्चों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 528 को विद्यालय आवंटित हो गया, जबकि 102 को निराश होना पड़ा।
————————
तीसरे चरण में प्रवेश के लिए 12 से करें आवेदन
इस वर्ष कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में तीसरे चरण में भी अलाभित व दुर्बल वर्ग समूह के बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च से प्रारंभ होगी।
विभाग की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक तीसरे चरण में आवेदन करने एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से सत्यापन व उसे लाक करने की अंतिम तिथि 12 से 25 मार्च तक निर्धारित की गई है। लाटरी निकालने की तिथि 27 मार्च एवं विद्यालय आवंटन के सापेक्ष नामांकन का आदेश निर्गत किए जाने की अंतिम तिथि 29 मार्च निर्धारित है।
आरटीई: दूसरे चरण की प्रक्रिया में 528 विद्यार्थी चयनित
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
