महराजगंज। नौतनवां पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बरवा कला अंडरपास के पास बुद्ध की पीली धातु की मूर्ति के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने बरवाकला अण्डरपास के पास वाहनों की जांच की। वाहन से पीली धातु की भगवान बुद्ध की एक मूर्ति, 50 हजार भारतीय मुद्रा तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किया। पकड़े गए व्यक्तियों में ठूठीबारी निवासी विद्यासागर एवं नवलपरासी जिले के टरगोली निवासी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध कस्टम एक्ट में कार्रवाई हुई है।
———————-
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में यह रहे शामिल
टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार, एसएसबी के निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक जतिन समेत हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल मौजूद रहे।
बुद्ध की पीली धातु की मूर्ति बरामद, दो गिरफ्तार
- Advertisement -
- Advertisement -
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
