HomeUncategorizedखाड़ी देशों में फंसे जिले के विद्यार्थियों व निवासियों का जुटाया जा...

खाड़ी देशों में फंसे जिले के विद्यार्थियों व निवासियों का जुटाया जा रहा विवरण

- Advertisement -

– जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से जुटाई जा रही जानकारी

महराजगंज। खाड़ी देशों में उत्पन्न हुए युद्ध के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐसे विद्यार्थियों व निवासियों का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है जो जिले के निवासी हैं तथा पढ़ाई व काम के दृष्टि से खाड़ी देशों में रह रहे हैं।
सउदी, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, कुवैत, ओमान, बहरीन, ईरान अथवा इराक में रहने वाले ऐसे विद्यार्थी जो शिक्षा ग्रहण कर यह हैं अथवा ऐसे निवासी जो काम के सिलसिले में वहां रह रहे हैं। वर्तमान परिवेश को देखते हुए उनका विवरण निर्धारित प्रारूप पर संकलित किया जा रहा है। सोच है कि सही जानकारी की दिशा में उन्हें सुरक्षित निकालने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। यह जानकारी सम्बंधित तहसील के उपजिलाधिकारी कार्यालय पर उपलब्ध कराई जा  सकती है।
——————–
जिला प्रशासन को भी दी जाए सूचना
वर्तमान हालात को देखते हुए जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर 9454417546, अपर जिलाधिकारी के नंबर 7007129969, अपर एसडीएम के मोबाइल नंबर 99566949501 तथा आपदा   प्रबंधक के मोबाइल नंबर 9628819145 पर दी जा सकती है।
——————–
खाड़ी देशों में फंसे जिले के निवासियों एवं विद्यार्थियों का विवरण जुटाया जाना है। इनके बारे में जिसे भी जानकारी है वे सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारी कार्यालय अथवा अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराएं।
संतोष कुमार शर्मा, डीएम

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -