प्रांतीय खंड की ओर से कराया जाएगा कार्य
महराजगंज। मरम्मत योग्य जिले के 89 सड़कों की दशा को सुधारने की कवायद होगी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से इस पर लगभग 15 करोड़ रूपये व्यय किए जाएंगे।
बड़ी संख्या में जिले में ऐसी सड़कें हैं जिनके मरम्मत की आवश्यकता है। प्रांतीय खंड की ओर से जिले में ऐसे सड़कों को चिन्हित करते हुए शासन से स्वीकृति मांगी गई थी, जिसके क्रम में शासन ने 89 सड़कों की मरम्मत के लिए स्वीकृति प्रदान की है।
—————————
114 किलोमीटर सड़क की होगी मरम्मत
प्रांतीय खंड की ओर से जिले भर में कुल 114 किलोमीटर सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। इससे लोगों का आवागमन काफी सुगम होगा।
—————————–
इन सड़कों की होगी मरम्मत
जिले के जिन 89 सड़कों की मरम्मत होनी है उसमें कृतपिपरा शिवमन्दिर से शालिनी मिश्रा के घर तक, कोटा मुकुंदपुर से घमहा तक, जीएम मार्ग से हरपुर महंत,पिपरा सोनाड़ी से परसोनिया टोला एवं घघरुआ खड़ेसर से रामपुर बलडीहा मार्ग समेत अन्य मार्ग हैं।
—————————–
जिले के 89 सड़कों के नवीनीकरण पर लगभग 15 करोड़ व्यय होंगे। इसके लिए 10 प्रतिशत धनराशि जारी कर दी गई है। टेंडर की प्रक्रिया गतिमान है।
राजकुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
प्रांतीय खंड
