HomeCrimeघर में पति को जिंदा जलाने वाली पत्नी गिरफ्तार

घर में पति को जिंदा जलाने वाली पत्नी गिरफ्तार

- Advertisement -

श्यामदेउरवा पुलिस ने छह घंटे के अंदर किया घटना का खुलासा

महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस ने बुजुर्ग पति को घर में जला कर मारने के बाद फरार हुई पत्नी सुमित्रा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बाँसपार कोठी के पिपरा टोला निवासी व बुजुर्ग रामपत को  उनकी पत्नी सुमित्रा ने सोते समय घर में बंद कर ताला मार दिया व आग लगा दिया। जिसमें  उनकी मौत हो गई। मौत के बाद  सुमित्रा फरार हो गई। गांव के चौकीदार की सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी  तरफ महिला को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया। धनहा बेजौली प्राथमिक स्कूल के पास से टीम ने महिला सुमित्रा को गिरफ्तार कर लिया।
——————-
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में यह रहे शामिल
महिला को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, हेड कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह, आरक्षी मनीष सिंह निर्भय कुमार, महिला आरक्षी नीतू गुप्ता व शालिनी सिंह आदि शामिल रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -