PoliticsUttar Pradesh

अरुण साहनी अध्यक्ष एवं पप्पू जायसवाल महामंत्री बने

  • – पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ सदर कार्यकारिणी का चुनाव

महराजगंज। सदर ब्लॉक सभागार में शनिवार को गहमा- गहमी के बीच उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ सदर ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। जिसमें अरुण साहनी को अध्यक्ष, पप्पू जायसवाल को महामंत्री व सत्यनारायण को कोषाध्यक्ष निर्वाचितकिया गया।
चुनाव अधिकारी रामजीत व  पारसनाथ यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अरुण साहनी को 67 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी धर्मेंद्र यादव को  36 मत से संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर पप्पू जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण, संगठन मंत्री पद पर संजय प्रसाद एवं संप्रेक्षक पद पर कमलेश चौरसिया निर्विरोध निर्वाचित हुए।  जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह व निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने परिणामों की घोषणा के बाद सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन सम्बन्धी प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।
———————–
पदाधिकारियों को इन्होंने दो बधाई
निर्वाचित पदाधिकारियों को धर्मेंद्र निषाद, शाह आलम, दिलीप, सुनील समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।
———————-
कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनवाने पर होगा जोर: प्रद्युम्न
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी की समस्याओं का निदान सदैव उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनवाने पर उनका अधिक जोर होगा। इसके लिए स्थानीय स्तर से लेकर शासन तक हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्वों ने संगठन की एकता में फूट डालने की कोशिश की थी, मगर सफाई कर्मियों के सहयोग से उन्हें अपनी मंशा में कामयाबी नहीं मिल पाई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!