HomeSchoolजलालपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 26 से, ट्रॉफी का हुआ अनावरण

जलालपुर में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 26 से, ट्रॉफी का हुआ अनावरण

- Advertisement -

जलालपुर प्रीमियर लीग में विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख, उपविजेता को पचास हजार साथ में अन्य आकर्षक पुरस्कार 

Oplus
oplus_0

जलालपुर, अंबेडकरनगर। आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर के खेल मैदान पर 26 और 27 सितंबर को जलालपुर प्रीमियर लीग राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बुधवार शाम पांच बजे खेल प्रेमियों की मौजूदगी में प्रतियोगिता में प्रदान की जाने वाली ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। इनमें मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट विकेटकीपर समेत अन्य ट्रॉफियां शामिल हैं।

- Advertisement -

IMG 20260923 WA0031

टूर्नामेंट में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की आठ टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार विजेता टीम को एक लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता को लेकर आयोजन समिति की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

 

आयोजन को सफल बनाने में पुनीत चतुर्वेदी, सप्रिय गोयल, रविंद्र भारती, अंशु मिश्र, कुंदन सोनी, अवधेश मिश्र, जफर हैदरी और नाजिश समेत अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हैं। आयोजकों ने क्रिकेट प्रेमियों से प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012399
Views Today : 2
Views Yesterday : 23
Views This Month : 407
Total views : 24791
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -