HomeCrime48 घंटे में बरामद हुई चोरी की अर्टिगा, चोर गिरफ्तार

48 घंटे में बरामद हुई चोरी की अर्टिगा, चोर गिरफ्तार

- Advertisement -

अंतर्जनपदीय वाहन चोरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा

लक्ष्मीपुर। एसओजी व पुरन्दरपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोरों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस संयुक्त टीम ने  झंगहा क्षेत्र से चोरी की अर्टिगा कार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बीते 17 फरवरी को पुरंदरपुर थाना क्षेत्र से एक अर्टिगा कार चोरी होने की घटना ने लोगों में भय पैदा किया था। पुलिस अधीक्षक के  निर्देश पर स्वाट और स्थानीय पुलिस की टीमें सक्रिय हुईं। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त कार के साथ गोरखपुर के झंगहा इलाके में मौजूद है। मुखबिर की सटीक जानकारी पर पुलिस टीम ने झंगहा के ग्राम झंगहा स्थित आदित्य पब्लिक स्कूल के पास जाल बिछाया। जैसे ही अभियुक्त विकास यादव (29)निवासी ग्राम विश्वनाथपुर कार लेकर वहां पहुँचा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने इस पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
——————–
बरामदगी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
वाहन की बरामदगी करने में पुरंदरपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार राय, उपनिरीक्षक रविप्रकाश गुप्ता, हेड कांस्टेबल रामप्रीत यादव, गामा यादव, आदित्य यादव, महेंद्र यादव और एसओजी प्रभारी कुतुब्दीन, शैलेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रामा आशीष यादव, संदीप यादव ने अहम भूमिका निभाई।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012458
Views Today :
Views Yesterday : 12
Views This Month : 507
Total views : 24891
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -