– एसएसबी व बरगदवा पुलिस की ओर से हुई कार्रवाई
महराजगंज। पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में बरगदवा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने ग्राम चकरार के पास से दो व्यक्ति के कब्जे से 150 अदद नशीले इंजेक्शन को बरामद किया है। साथ ही पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसएसबी की टीम ने गड़ौरा निवासी रोशन गुप्ता एवं लोहेहली निवासी खालिद के पास से प्रतिबन्धित नशीली दवाईया बुप्रेनोफिन 50 एम्पुल, डाइजीपाम 50 एम्पुल एवं फेनीरामाइन 50 एम्पुल बरामद किया एवं अग्रिम कार्रवाई में जुट गई। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की जा रही है।
—————————
बरामदगी करने वाली टीम में यह रहे शामिल
बरामदगी करने वाली टीम में बरगदवा थाने के उप निरीक्षक स्वेद नारायण सिंह व शिवम राय के साथ अन्य पुलिसकर्मी एवं एसएसबी के उप निरीक्षक युवराज सिंह के साथ ही अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
