– दिसंबर माह में सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन वितरण में दिखाई थी लापरवाही
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 546 विद्यालयों की ओर से सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन वितरण में शिथिलता दिखाने पर उनके प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की गई है।
शासन की ओर से परिषदीय, राजकीय व शासकीय सहायता प्राप्त स्कूल में बच्चों को गुरुवार के दिन सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन दिए जाने की व्यवस्था है। दिसंबर माह में जिले के 546 विद्यालयों की ओर से सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के वितरण में लापरवाही दिखाई गई, जिस पर बीएसए ने सम्बंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापको/ प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी की है।
——————–
परिषदीय स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन वितरण में लापरवाही मिलने पर विभिन्न ब्लॉकों के कुल 546 प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न होने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
रिद्धी पांडेय, बीएसए
