HomeCrimeहाई सिक्योरिटी बैरक के हैंडओवर की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराएं :डीएम

हाई सिक्योरिटी बैरक के हैंडओवर की प्रक्रिया को जल्द पूर्ण कराएं :डीएम

- Advertisement -

– डीएम – एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

महराजगंज।  जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने गुरुवार को जिला कारागार का  निरीक्षण किया। कहा कि हाई सिक्योरिटी बैरक के हैंडओवर की प्रक्रिया को पूर्ण कराएं।
जिलाधिकारी ने सामान्य बैरक, महिला बैरक, कारागार चिकित्सालय, पाकशाला व जेल परिसर का निरीक्षण किया गया। डीएम ने बंदियों की समस्यायों को सुनकर जेल अधीक्षक को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर कैदियों की समस्याओं के  निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने जमानत, पेशी, गवाही व अन्य न्यायिक प्रक्रियाओं के संदर्भ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से समन्वय करते हुए बंदियों को आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। जेल मैन्युअल के अनुसार कैदियों को मिलने वाली सुविधाओं को सुनिश्चित करने और कैदियों के स्वास्थ्य की नियमित अंतराल पर जांच कराते रहने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी  ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम को व्यवस्थित करने और सभी संवेदनशील बिंदुओं की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
—————–
इस दौरान यह रहे मौजूद
निरीक्षण के समय जेल अधीक्षक बृज किशोर गौतम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012349
Views Today : 6
Views Yesterday : 102
Views This Month : 295
Total views : 24679
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -