महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शनिवार व रविवार को होने वाले उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस परीक्षा के दृष्टिगत जिले के चार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कहा कि परीक्षा को पारदर्शिता व शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए।
दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज, एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज व राजकीय पॉलिटेक्निक पुरैना में निरीक्षण के दौरान विभिन्न परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम, परीक्षार्थियों के लिए बने जांच स्थल आदि को देखा। उन्होंने अधिकारियों को तय निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि परीक्षा केंद्रों पर स्थापित कंट्रोल रूम को भी देखा। उन्होंने कहा कि परीक्षा नकलविहीन हो इसको केंद्र व्यवस्थापक और अन्य संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों के केंद्र पर प्रवेश और जांच को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिया। कहा कि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
———————
इस दौरान यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
पारदर्शी व शुचितापूर्ण तरीके से कराएं पुलिस भर्ती परीक्षा: एसपी
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisment -
