HomeUncategorizedपरस्पर समन्वय से लक्ष्य के अनुरूप सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाएं विभाग

परस्पर समन्वय से लक्ष्य के अनुरूप सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाएं विभाग

- Advertisement -

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न योजनाओं की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में की। कहा कि सभी विभाग परस्पर समन्वय के साथ लक्ष्य के अनुरूप सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाना सुनिश्चित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने बी, सी ग्रेड प्राप्त योजनाओं के संदर्भ में नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि बी, सी और डी ग्रेड कदापि स्वीकार्य नहीं है। सैम और मैम बच्चों के पोषण में सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माण परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर निगाह रखें और सुनिश्चित करें कि प्रगति न खराब होने पाए। जिन योजनाओं में प्रगति खराब होगी, उनमें जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी।
——————–
बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला विकास अधिकारी बीएन कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012452
Views Today : 1
Views Yesterday : 16
Views This Month : 496
Total views : 24880
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -