HomeCrimeनौतनवां कस्बे में घर से मिला पिता व बच्चों का शव

नौतनवां कस्बे में घर से मिला पिता व बच्चों का शव

- Advertisement -

महराजगंज। नौतनवां कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति व उनके दो बच्चों का शव घर से बरामद हुआ है। घटना से नगर में सनसनी मच गई है। घटना के समय मृतका की पत्नी ड्यूटी पर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नौतनवां नगर पालिका के गांधी नगर वार्ड में किराए के मकान में एसएसबी में तैनात वंदना कुमारी अपने पति अमरेश कुमार व दो बच्चों के साथ रहती हैं। एसएसबी में चतुर्थ श्रेणी में तैनात होने की वजह से वह रविवार को सुबह ड्यूटी पर गई थी। चर्चा है कि पत्नी के ड्यूटी पर जाने के बाद अमरेश ने पहले बच्चों को मारा, फिर उसने आत्महत्या कर ली। घटना ने पूरे नगर को झकझोर कर रख दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच प्रारंभ कर दी है।
——————-
प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभिन्न बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012422
Views Today : 1
Views Yesterday : 23
Views This Month : 446
Total views : 24830
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -