महराजगंज। अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समाज में महिलाओं की विविध भूमिकाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। महिलाओं के बिना समाज की कल्पना अधूरी है। विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि महिलाएं शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतीक बनकर उभर रही हैं। वे घर की दहलीज से निकलकर देश की सीमाओं की रक्षा तक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रही हैं।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि महिलाएं समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण और प्रगतिशील कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है।
——————-
इनको किया गया सम्मानित
समारोह में जीजीआईसी आनंदनगर की प्रधानाचार्या ज्योति सिंह, अनामिका पांडेय व शशिकला सिंह, शिक्षिका संगीता कुमारी व छात्रा सना सैय्यद को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेसिक व अन्य विभागों के लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
———————
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, परियोजना निदेशक रामदरश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि सहित बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं।
महिला दिवस: उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
