HomeCrimeमिशन शक्ति को प्रभावी बनाने की दिशा में करें कार्य : डीआईजी

मिशन शक्ति को प्रभावी बनाने की दिशा में करें कार्य : डीआईजी

- Advertisement -

महराजगंज। मिशन शक्ति को प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य किया जाए। इसके लिए निरंतर गतिविधियों का भी आयोजन हो।
यह बातें पुलिस उप महानिरीक्षक एस चन्नप्पा ने जिले के समस्त मिशन शक्ति प्रभारी के साथ बैठक में कही। उन्होंने महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।डीआईजी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत विद्यालयों, कॉलेजों, बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित उपायों, हेल्पलाइन नंबरों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभियान के तहत जनजागरूकता को बढ़ाने हेतु विभिन्न माध्यमों का उपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए तथा महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाए।
———————
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान एसपी सोमेंद्र मीणा, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ एवं मिशन शक्ति के प्रभारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012431
Views Today : 2
Views Yesterday : 9
Views This Month : 456
Total views : 24840
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -