महराजगंज। नव निर्माण के उत्कृष्ट नौ वर्ष के तहत मंगलवार को जिला सेवा योजन विभाग, महराजगंज के तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में हुआ। जिसमें प्रतिभाग करने वाले 1536 अभ्यर्थियों में 915 युवाओं का चयन प्रारंभिक स्तर पर किया गया।
मेले का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि योगी शासन में पिछले नौ वर्षों में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नौकरियां दी गई हैं। आज भी बड़ी संख्या में युवाओं को देश की सम्मानित कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है। इस सरकार में कंपनियां खुद आकर युवाओं को नौकरी दे रही हैं।
जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रोजगार सृजन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा विकसित प्रदेश एवं विकसित देश के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है।
———————–
टीबी मुक्त घोषित होने पर 125 प्रधान सम्मानित
जिलाधिकारी ने बताया कि 125 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
———————–
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
इस दौरान सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ प्रसाद, जिला रोजगार सहायता अधिकारी ईशान प्रकाश, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
रोजगार मेले में चयनित हुए 915 युवाओं का हुआ प्रारंभिक चयन
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
