HomeUncategorizedअवैध खनन पर प्रवर्तन करे संयुक्त टीम: डीएम

अवैध खनन पर प्रवर्तन करे संयुक्त टीम: डीएम

- Advertisement -

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नकेल कसने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक कर कड़े निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिले में अवैध खनन पर
राजस्व, पुलिस, परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीम प्रवर्तन करना सुनिश्चित करे।
जिलाधिकारी ने अवैध खनन की शिकायतों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि जनपद में अवैध खनन बिल्कुल अस्वीकार्य है। उन्होंने खनन निरीक्षक से जनपद में खनन हेतु पंजीकृत वाहनों और विएलटीडी (व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस) युक्त वाहनों की जानकारी ली। उन्होंने वीएलटीडी युक्त वाहनों की कम संख्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि जो वाहन वीएलटीडी युक्त नहीं हैं। उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने वाहनों से निर्धारित सीमा तक ही खनन सामग्री का परिवहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी कहा कि पुलिस, परिवहन और खनन विभाग सुनिश्चित करें कि खनन सामग्री के लिए अनुमन्य वाहनों से ही परिवहन कार्य हों। गैर वाणिज्यिक वाहनों से परिवहन होने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
पंजीकृत वाहनों पर संकेतक चिन्ह लगाने (जैसे पेंटिंग या अन्य कोई चिन्ह) का निर्देश दिया
——————
बैठक में यह रहे मौजूद
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, एआरटीओ मनोज सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी और खनन अधिकारी उपस्थित रहे।a

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -