HomeCrimeअभिलेखों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करें: एसपी

अभिलेखों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करें: एसपी

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने शुक्रवार को कोल्हुई, सोनौली एवं नौतनवा थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया। कहा कि अभिलेखों का बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए एवं जनशिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अभिलेखों, अपराध पंजिका, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क एवं सफाई व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। बीट पुलिसिंग को सशक्त बनाने, क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाने, अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय सूचना संकलन प्रणाली विकसित करने एवं आमजन के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया।
——————-
जवाबदेही को प्राथमिकता दें पुलिसकर्मी
यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही को प्राथमिकता दें, जिससे पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके।
———————-
एसएसबी के अधिकारियों के साथ सीमा का किया निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ने सोनौली बॉर्डर का सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन नियंत्रण प्रणाली, इमीग्रेशन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन तलाशी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular