HomeUncategorizedपोर्टल से होगी स्कूल वाहनों के परमिट आदि की निगरानी

पोर्टल से होगी स्कूल वाहनों के परमिट आदि की निगरानी

- Advertisement -

महाराजांज। जिले के निजी विद्यालयों में चलने वाले स्कूल वाहनों की निगरानी पोर्टल के माध्यम से होगी। समस्त विद्यालयों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों का विवरण यूपीआईएसवीएमपी पोर्टल पर दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
शासन ने विद्यालय में चलने वाले वाहनों की निगरानी करने की योजना बनाई है। मानना है कि स्कूली वाहनों से बच्चों का आवागमन होता है ऐसे में उनके साथ किसी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जा सकता। इसे दृष्टिगत रखते हुए सभी विद्यालयों को यह निर्देश दिया गया कि वे जल्द से जल्द विकसित पोर्टल पर अपने वाहनों का विवरण दर्ज कराना सुनिश्चित करें। इस कार्य में शिथिलता न बरती जाए।
————————–
तीन प्रकार के परमिट जारी किए जाने की व्यवस्था
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से
तीन प्रकार के परमिट को जारी किए जाने की व्यवस्था है। शिक्षा संस्था की बस, निजी बस व स्कूल वैन के लिए अलग – अलग परमिट जारी किए जाने की व्यवस्था है। सभी वाहनों की अवधि 15 वर्ष होगी।
—————————–
स्कूली वाहनों के परमिट आदि की निगरानी पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। स्कूल संचालक दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें।
प्रदीप शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011531
Views Today : 8
Views Yesterday : 96
Views This Month : 1709
Total views : 23386
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -