महराजगंज। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 100 तालाबों को मॉडल बनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग की ओर ब्लॉकों से तालाबों का विवरण मांगा गया है। विवरण मिलने के बाद उस पर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
मेरा तालाब- मेरी जिम्मेदारी कार्यक्रम के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे वाटर एवं प्लास्टिक प्रबंधन पर कार्य करते हुए प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब का विकास किया जाना है। पंचायती राज विभाग ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द ग्राम पंचायतों का चयन करते हुए उनका विवरण उपलब्ध कराएं। जिससे कि आवश्यक प्रक्रिया को पूर्ण कराते हुए उसे मॉडल बनाने की दिशा में कार्य किया जाए।
————————-
धानी में पांच, शेष ब्लॉकों में दस तालाब चयन का लक्ष्य
ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य देख रहे जिला समन्वयक संतोष शुक्ला ने बताया कि जिले के धानी ब्लॉक में पांच एवं अन्य 11 ब्लॉकों में दस-दस ग्राम पंचायतों का चयन करने का लक्ष्य दिया गया है। ब्लॉक स्तर से तालाबों का चयन होना है।
————————
जिले भर में 100 तालाबों को मॉडल बनाने की योजना है। ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार तालाबों का विवरण समय से उपलब्ध कराएं, जिससे प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।
श्रेया मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
जिले भर में 100 तालाबों को बनाया जाएगा मॉडल
- Advertisement -
- Advertisement -
RELATED ARTICLES
Analytics of Hind Morcha
- Advertisment -
