HomeUncategorizedनिर्माण कार्यों के गुणवत्ता की करें सतत् निगरानी: डीएम

निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की करें सतत् निगरानी: डीएम

- Advertisement -

महराजगंज। जिलाधिकारी सन्तोष कुमार शर्मा ने बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धनेवा-धनेई में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत निर्माणाधीन मिनी इंडोर स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया। जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन ऑडिटोरियम के कार्यों का अवलोकन किया गया। इस क्रम में निर्माण कार्य में प्रयुक्त ईंट एवं बालू की गुणवत्ता प्रथम दृष्टया संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदार एवं निर्माण एजेंसी यूपी सिडिको को चेतावनी देते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में तत्काल प्रभाव से सुधार सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कोई कमी मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक को नियमित एवं प्रभावी साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के रसोईघर के साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है, जिससे छात्राओं को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण प्राप्त हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध एवं मानकानुसार पूर्ण कराए जाएं।
———————
4.92 करोड़ से बन रहा स्टेडियम
विद्यालय में मिनी इंडोर स्टेडियम प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 4.92 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहा है। कार्यदाई संस्था यूपी सिडको है।
——————–
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 25 विद्यालयों में कराया जा रहा कायाकल्प
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 25 राजकीय विद्यालयों में शौचालय और पेयजल व्यवस्था स्थापित की जा रही है। साथ ही 02 विद्यालयों में भवन मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है। राजकीय विद्यालयों के अतिरिक्त 18 शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी प्रोजेक्ट अलंकार के तहत निर्माण कार्य संचालित हो रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य हाई स्कूल और इंटर कॉलेज में अवस्थापना सुविधाओं को बेहतर करना है।
——————
निरीक्षण के दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक पीके. शर्मा, प्रधानाचार्या अनामिका, अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

011531
Views Today : 8
Views Yesterday : 96
Views This Month : 1709
Total views : 23386
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -