HomeUncategorizedलक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करें सुनिश्चित

लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत वसूली करें सुनिश्चित

- Advertisement -

महराजगंज। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. प्रशांत कुमार ने गुरुवार को कर, करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए।
अपर जिलाधिकारी ने आबकारी, बाट-माप, मंडी समिति, जिला पूर्ति, गन्ना भुगतान, स्टाम्प, व्यापार कर, खनन तथा नगर पालिका/नगर पंचायतों द्वारा की जा रही वसूली की समीक्षा की। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि 25-25 बकायेदारों की सूची के साथ उपस्थित हों। जिन बकायेदारों के विरुद्ध आरसी जारी हो चुकी है और जिनका विवरण पोर्टल पर अपलोड नहीं है, उसे शीघ्र पोर्टल पर अपलोड कराया जाए, ताकि वसूली की प्रक्रिया में सुविधा हो सके।
अपर जिलाधिकारी ने सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प को निर्देश दिया कि सभी उपनिबंधकों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि स्टाम्प चोरी तथा फर्जी रजिस्ट्री की घटनाएं न हों। यदि किसी क्रेता या विक्रेता के संबंध में संदेह हो तो आवश्यक जांच-पड़ताल के उपरांत ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। यह भी कहा कि राजस्व से संबंधित सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें।
———————
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान सहायक महानिरीक्षक स्टाम्प आलोक शुक्ला, जिला आबकारी अधिकारी अतुल द्विवेदी, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह, एआरटीओ मनोज सिंह, प्रभारी मंडी सचिव दीपक कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

012451
Views Today :
Views Yesterday : 16
Views This Month : 495
Total views : 24879
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -