ग्रामीण से लेकर नगरीय क्षेत्रों में रही होली की धूम
महराजगंज। जिले में बुधवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चे हों या बुजुर्ग सभी ने अपनी उम्र के लोगों के साथ पर्व पर एक – दूसरे को अबीर – गुलाल लगाया, बल्कि उन्हें पर्व की बधाई भी दी।
जिले के सभी 882 ग्राम पंचायतों व 11 निकायों में लोगों ने होली पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। सुबह से ही पर्व को लेकर हर घर में विशिष्ट पकवान बने। लोगों ने एक – दूसरे से गले मिलकर व अबीर -गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। दिन में होली मनाने के दौरान युवा होली गीतों पर जगह -जगह थिरकते भी दिखे।
———————-
शाम को एक- दूसरे के घर पहुंच दी बधाई
होली पर्व पर शाम को लोग नए परिधान में अपने आसपास के घरों ने पहुंच कर लोगों को पर्व की बधाई दी। सक्सेना चौक पर नगर के विशिष्ट लोग इक्ट्ठा हुए तथा एक – दूसरे को गले मिलकर बधाई दी।
———————-
सुबह के समय बाजार भी रहे गुलजार
होली का दिन बुधवार होने की वजह से बाजार भी गुलजार दिखा। चिकन व मटन के दुकानों के साथ ही सब्जी मंडी व किराने के दुकानों पर भी खरीददारों की भारी भीड़ दिखी।
——————
पुलिस वालों ने भी उत्साहपूर्वक मनाई होली
जिले भर में पुलिस कर्मियों ने गुरुवार को जगह – जगह होली मनाई। एसपी सोमेंद्र मीणा व अन्य पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में जोरदार ढंग से होली मनाई। सदर कोतवाली समेत अन्य थानों पर पुलिस कर्मियों ने उत्साह पूर्वक होली मनाई।
