-कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए किया गया बदलाव
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं में बदलाव किया है। बदलाव में छह उप निरीक्षकों समेत 11 पुलिसकर्मी प्रभावित हुए हैं।
सर्विलांस सेल में तैनात उप निरीक्षक आशीष सिंह को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। फरेंदा कस्बे के चौकी प्रभारी अजय वर्मा को कलेक्ट्रेट का चौकी प्रभारी, शिकारपुर के चौकी प्रभारी अवधेश कुमार को फरेंदा कस्बे का चौकी प्रभारी, जन सुनवाई तेल में तैनात उप निरीक्षक मनोज यादव को शिकारपुर का चौकी प्रभारी, कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी विवेक सिंह को कोतवाली थाने एवं बरगदवा थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक अंकिता गौड़ को कोतवाली थाने में तैनात किया गया है। महिला आरक्षी प्रिया भारती एवं रीना यादव को क्रमशः महिला व कोतवाली थाने पर भेजा गया है। हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह ew कांस्टेबल अरविंद कुमार व रविकांत उपाध्याय को विभिन्न जगहों पर भेजा गया है।
———————
जिले में तैनात छह पुलिस उप निरीक्षकों समेत 11 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इससे कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक
