उच्चाधिकारियों ने पैदल गश्त एवं ड्रोन निगरानी
महराजगंज। होली पर्व के दृष्टिगत आमजन को शांति एवं सुरक्षा का एहसास कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने परतावल कस्बे में भ्रमण किया।
जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए होली पर आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं शांति बनाए रखने की अपील की तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की बात कही।
पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए थाना श्यामदेऊरवा क्षेत्र में ड्रोन कैमरों की सहायता से लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है। ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों एवं गलियों की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सके।
——————–
नशे व अनुशासनहीनता से बचें लोग
नशे में धुत होकर वाहन चलाना, गुंडागर्दी, मारपीट या अन्य अनुशासनहीनता त्यौहार की रंगत को फीका कर देता है।।ऐसे में इससे बचने का कार्य किया जाए।
