HomeUncategorizedटीईटी अनिवार्यता: शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

टीईटी अनिवार्यता: शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

- Advertisement -

– जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने जताया विरोध

महराजगंज। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने मंगलवार को विभिन्न विद्यालयों में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में विभिन्न कार्यक्रम विरोध स्वरूप किया जाना है। मंगलवार को शिक्षकों ने विभिन्न स्थलों पर पड़ा के नेतृत्व में  काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सदर में जिला उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध जताया।  26 फरवरी को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन का कार्यक्रम है ।  अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक एकजुटता बनकर संघर्ष करे तो सरकार को झुकने के लिए मजबूर कर देगा ।
——————–
ज्ञापन देकर इन्होंने जताया विरोध
इसके बाद जिलाध्यक्ष केशव मणि के नेतृत्व में जिला मंत्री सत्येंद्र मिश्रा, बैजनाथ सिंह, अखिलेश पाठक समेत अन्य शिक्षकों ने प्रभारी बीएसए को मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -