– एसपी ने पुलिस कार्यालय का किया निरीक्षण
महाराजगंज। पुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते हुए पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कहा कि लंबित पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कार्यालय परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने के प्रयासों की सराहना की। इसे निरंतर बनाए रखने के लिए पटल के कर्मचारियों को निर्देश दिया। अभिलेखों में पूर्णता और नियमित अद्यतन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
—————————
अन्य स्थलों का भी किया निरीक्षण
एसपी ने अन्य पटलों पर भी निरीक्षण करते हुए कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। कहा कि सभी कर्मी पूरे मनोयोग से कार्य करें।
————————-
इस दौरान यह रहे मौजूद
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
