HomeUncategorizedधन के इंतजार में बैठे 245 आवेदक, अधर में भविष्य

धन के इंतजार में बैठे 245 आवेदक, अधर में भविष्य

- Advertisement -

– प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना

महराजगंज। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का जिले में बुरा हाल है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद भी अब तक धनराशि जारी न होने से 245 आवेदक अधर में लटके हुए हैं, वहीं योजना की सार्थकता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं में कुल 572 लोगों ने आवेदन किया था। जिला स्तरीय समिति ने उसमें से 327 को अपात्र मानते हुए 245 लोगों को लाभ प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर उनकी सूची को निदेशालय भेजा था, मगर अब तक धनराशि के जारी न किए जाने से उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। उन्हें धनराशि मिलेगी भी या नहीं, इसका जवाब विभागीय लोगों के पास भी नहीं है।
—————————-
मत्स्य पालकों को लगा झटका
आवेदन करने वाले मत्स्य पालकों को धनराशि न मिलने से उन्हें काफी झटका लगा है।
————————
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में आवेदन करने वाले आवेदकों को धनराशि का इंतजार है। इसके मिलने के बाद ही कार्य प्रारंभ हो सकेगा।
संजय कुमार, सहायक निदेशक मत्स्य

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Analytics of Hind Morcha

010436
Views Today : 4
Views Yesterday : 117
Views This Month : 965
Total views : 21317
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -